फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धौलास भूमि मामले में कांग्रेस का धामी सरकार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरक सिंह रावत बोले, 143 के तहत लैंड यूज किया चेंज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। धौलास भूमि मामले में कांग्रेस ने धामी सरकार पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का आरोप है कि मौजूदा सरकार में भूमि का लैंड यूज चेंज किया गया। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भूमि क्रय किए जाने की अनुमति को रद्द कर दिया था।
कांग्रेस भवन में मीडिया से वार्ता में उन्होंने पूरे प्रकरण को सुनियोजित साजिश बताते हुए सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, ट्रस्ट ने वर्ष 2004 में स्कूल के लिए किसानों से जमीन खरीदी, सरकार ने उस दौरान केवल जमीन खरीद की अनुमति दी। नियमानुसार वर्ष 2003 के बाद कोई उत्तराखंड का निवासी हो या बाहर का उसे ट्रस्ट के लिए जमीन खरीदने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होती है, लेकिन इस प्रकरण में आईएमए की आपत्ति के बाद वर्ष 2006 में सरकार ने जमीन क्रय की अनुमति रद्द करते हुए इसे सरकार में मर्ज कर दिया। ट्रस्ट इसके खिलाफ हाईकोर्ट चला गया। हाईकोर्ट ने सरकार को जमीन वापस लौटाने का आदेश किया। कांग्रेस नेता ने कहा, तब सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ट्रस्ट को यह कहते हुए भूमि लौटा दी की यह कृषि भूमि है, इसके लैंड यूज को चेंज नहीं किया जा सकेगा, लेकिन 2024 के बाद लैंड यूज को बदलकर बड़ा घपला किया गया है। उन्होंने प्रकरण में सरकार के साथ ही एक एसडीएम की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि विवाद में हो रही अधिकतर हत्याएं
देहरादून। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में अधिकतर हत्याएं भूमि विवाह के चलते हो रही हैं। पिछले 15 दिन में पांच हत्याएं हो चुकी हैं। इससे जनता में भय का माहौल बना है। पर्वतीय जिलों में लोग जंगली जानवरों तो मैदानी जिलों में बदमाशों के खुलेआम घूमने से डरे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें