तीन करोड़ मकानों की दी गई स्वीकृति
मंत्री ने कहा, हमारा मकसद है कि हर गरीब को छत मुहैया कराई जाए। कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत देशभर में तीन करोड़ मकानों की स्वीकृति दी गई है। जिनमें से एक करोड़ मकान शहरी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, सर्च अभियान जारी
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के कार्य 2024 से 2029 तक किए जाएंगे, जिसमें विभाग की ओर से एमओयू कर कार्ययोजना तैयार की गई है। कहा, जल्द ही सर्वे शुरू होगा। इस अवसर पर सचिव शहरी विकास नितेश कुमार झा, निदेशक नितिन भदौरिया, संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास विकास परिषद पीसी दुम्का व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।