हिमाचल के चंबा और जम्मू के तवी में हो चुका प्रयोग
एनआईएच रुड़की के सेल फॉर स्प्रिंग के प्रभारी वैज्ञानिक-एफ डॉ.सोबन सिंह रावत के मुताबिक, देश में पहली बार जल स्रोतों के सर्वे को लेकर कोई काम हुआ है। जम्मू में तवी नदी के क्षेत्र में एप से सर्वे किया है। यहां पर 469 स्रोत की पूरी जानकारी ईश्वर एप पर डाली गई है। हिमाचल के चंबा में 981 जल स्रोतों का सर्वे कर एप पर अपलोड किया गया है। एक क्लिक पर ही इन स्प्रिंग का हाल कहीं भी बैठकर देखा जा सकता है। देशभर के स्प्रिंग या स्रोत एप पर होंगे। इससे पर्वतीय क्षेत्रों का पलायन भी रुकेगा। इस एप को बनाने वाली टीम में वैज्ञानिक दीपक बिष्ट भी शामिल हैं।