फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Rain: थराली के सगवाड़ा गांव में भारी अतिवृष्टि ने मचाई तबाही, मलबा अपने साथ एक मकान भी बहा ले गया

Thu, 04 Sep 2025 08:53 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

पहाड़ों में बारिश का कहर जारी है। चमोली जिले के सगवाड़ा गांव में अतिवृष्टि से एक मकान मलबे के साथ बह गया। इसी जगह पहले भी एक मकान मलबे में दब गया था, जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
थराली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थराली के सगवाड़ा गांव में अतिवृष्टि से मलबे के साथ एक मकान भी बह गया। तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि कल रात थराली क्षेत्र में बहुत तेज बारिश हुई। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि सगवाड़ा गांव में फिर से मलबे के साथ एक मकान तहस नहस हो गया है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: धंस रहे पहाड़ के गांव, हाईवे पर भी बड़ी-बड़ी दरारें, दहशत में आए कई लोगों ने रातोंरात छोड़े घर
विज्ञापन


राजस्व टीम और डीडीआरफ को मौके पर भेजा जा रहा है। उसके बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा। ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने बताया कि घटना के दौरान मकान में कोई नहीं था। यहां 22 अगस्त को भी एक मकान टूटा था, जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी। अब तीन सितंबर की रात्रि को एक और मकान टूटा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें