फोटो
गौचर। ताइक्वांडो क्लब गोपेश्वर की ओर से आयोजित तीन माह का मार्शल आर्ट प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। क्लब की ओर से बच्चों को मार्शल आर्ट से जुड़े गुर सिखाए गए। इसके बाद 13 बच्चों को यलो बेल्ट दी गई। कोच राहुल बिष्ट ने बताया कि पालिका सभागार में दिए जा रहे प्रशिक्षण में बच्चों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास शुरू करते वक्त बच्चों को सफेद बेल्ट दी जाती है। कुछ माह के प्रशिक्षण में अनुशासित, कुशल और अपनी कला के लिए समर्पित रहने वाले बच्चों को ही अगले स्तर पर खेलने के लिए यलो बेल्ट मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद चयनित 13 बच्चे 14 सितंबर को गोपेश्वर में जिला स्तरीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे जिसके बाद नेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन (एनटीएफ) की ओर से स्टेट और नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए चयन होगा। संवाद