फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 15 दिन में पास होगा आपके घर का नक्शा

Fri, 08 Jul 2016 02:21 AM IST
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भवन - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
प्रदेश में अब आवासीय और व्यावसायिक नक्शा पास कराने वालों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना होगा। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत नक्शा पास करने के समय सीमा तय कर दी गई है। इसके तहत किस अधिकारी के पास अधिकतम कितने दिन फाइल रहेगी, इसका भी निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अनुसार आवासीय नक्शे 15 दिन और व्यावसायिक नक्शे की फाइल 50 दिनों में निस्तारित हो जाएगी। ऑटोमैटिक सिस्टम में अधिकारी अनावश्यक रूप से किसी की फाइल नहीं दबा सकेंगे।
 
राज्य में अभी नक्शा पास करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं है। ऐसे में कई बार नक्शा पास कराने के लिए लोगों को महीनों तक अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं। यही नहीं कई बार अधिकारी मनमानी करते हुए फाइलों को दबाने से भी नहीं चूकते। लेकिन समय सीमा तय होने के बाद ऐसा कर पाना आसान नहीं होगा। खास बात यह है कि लोगों को भी यह पता रहेगा कि उनकी फाइल का मूवमेंट क्या है।
विज्ञापन


यह नियम एमडीडीए, साडा, एचआरडीए, नैनीताल झील विकास प्राधिकरण समेत सभी विनियमित क्षेत्रों में लागू होगा। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) के मुख्य प्रशासक डा. आर मीनाक्षी सुंदरम ने संबंधित प्राधिकरणों और विनियमित क्षेत्रों के प्राधिकारियों को इसके अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

किस अधिकारी के पास कितने दिन रहेगी फाइल

भवन - फोटो : Demo pic
व्यावसायिक नक्शे
पदनाम ------------------ निर्धारित दिन
लेखपाल/पटवारी -------- 05
नियोजन अनुभाग -------- 05
अवर अभियंता -------- 15
सहायक अभियंता -------- 05
अधिशासी अभियंता -------- 05
अधीक्षण अभियंता -------- 05
सचिव ----------- 05
उपाध्यक्ष -------- 05
कुल---------- 50 दिन

आवासीय नक्शे
पदनाम ---------------- निर्धारित दिन
लेखपाल/पटवारी -------- 02
नियोजन अनुभाग -------- 02
अवर अभियंता -------- 03
सहायक अभियंता -------- 02
अधिशासी अभियंता -------- 01
अधीक्षण अभियंता -------- 01
सचिव -------------------- 02
उपाध्यक्ष ----------- 02
कुल- -----------  15 दिन

इनका है कहना
समय सीमा तय हो जाने के बाद नक्शे पास करने की गति में तेजी आएगी। इससे लोगों का काम जल्दी होगा और उनकी परेशानियां कम होंगी। अधिकारियों के पास फाइलें कितने दिन रहेंगी, इसका पता होने से उसका स्टेटस जानना भी आसान होगा।
-वंशीधर तिवारी, संयुक्त मुख्य प्रशासक, उडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें