फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रायपुर में बंद घर, कैंट क्षेत्र के दफ्तर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आईजी गढ़वाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सागर सोनकर निवासी चुक्खूवाला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




तहरीर के अनुसार सात अप्रैल को केशव थलवाल नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज पर उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की। पोस्ट में अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए अधिकारी की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से न केवल संबंधित अधिकारी की छवि धूमिल हुई है बल्कि पुलिस विभाग की साख को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही इस पोस्ट से सामाजिक अशांति और उकसावे की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।



प्रार्थी ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें