फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः अस्पताल में गर्भवती को कमरे कर दिया बंद

Fri, 15 May 2015 03:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों में कर्मचारियों की लापरवाही की एक शर्मनाक नमूना उत्तराखंड के चंपावत में देखने को मिला।
विज्ञापन


इलाज से ज्यादा अव्यवस्थाओं के लिए चर्चित चंपावत जिला अस्पताल के एक वार्ड में गर्भवती को अपने पति के साथ नौ घंटे बंद रहना पड़ा। बुधवार की रात बार-बार आवाज देने के बावजूद अस्पताल का कोई कर्मचारी वार्ड का दरवाजा खोलने नहीं आया। चार बेड के इस वार्ड में न शौचालय था और न ही पीने के पानी।

दोनों ने वार्ड में पहले से रखे आधे बोतल पानी से जैसे-तैसे रात गुजारी। सुबह दरवाजा खुलने पर महिला के पति ने आपबीती सुनाई। मामले की शिकायत डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन


29 किमी दूर दियूरी के जीवन राम की पत्नी कमला देवी को पेट दर्द होने पर बुधवार शाम 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत सुधरने पर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रात करीब 10 बजे डाक्टर ने उसका चेकअप भी किया।

जीवन राम के मुताबिक करीब 11 बजे पत्नी को दिक्कत होने पर जब वह दरवाजा खोलने लगा तो दरवाजा बाहर से बंद था। आवाज लगाने के बावजूद अस्पताल के किसी भी कर्मचारी ने दरवाजा नहीं खोला।

इस दौरान महिला ने वार्ड के भीतर ही उल्टी भी कर दी। दंपति करीब 9 घंटे वार्ड में बंद रहे। सुबह छह बजे जब वार्ड का दरवाजा खुला तो दंपति के सवाल पर नर्स ने कथित अभद्रता की। दंपति ने डीएम और अस्पताल प्रशासन ने मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


अनजाने में लगी कुंडी : अस्पताल प्रशासन
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वार्ड के बाहर दरवाजा अनजाने में बंद हो गया, लेकिन दरवाजे में बाहर से कुंडी किसने लगाई, यह पता नहीं। मामले की जांच की जाएगी। चिकित्साधीक्षक डा. एसबी ओली का कहना है कि वार्ड ब्वॉय और चौकीदारों की कमी से भी दिक्कत हो रही है।

मामला गंभीर है। अस्पताल की लापरवाही की जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो कार्रवाई जरूरी होगी, वह की जाएगी।
- दीपेंद्र कुमार चौधरी, डीएम, चंपावत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें