फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं भोजनमाताओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

Sun, 22 Nov 2026 09:20 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। ऐसे में मानदेय बढ़ाने का निर्णय उनके लिए आर्थिक संबल साबित होगा।
विज्ञापन
सीएम से मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और भोजनमाताओं के मानदेय में दिसंबर 2026 से होने वाली बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकार के फैसले का स्वागत किया।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। ऐसे में मानदेय बढ़ाने का निर्णय उनके लिए आर्थिक संबल साबित होगा। इससे कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाएं प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहीं हैं।

UK Top News: दो हादसों में नौ लोगों की मौत, राजनाथ का चुनावी मंत्र, गंगा में बहे युवक-युवती
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं सराहनीय हैं। राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे, उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृंदा, प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट, उपाध्यक्ष राजमती नेगी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें