फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा राहत में योगदान पर अफसरों का सम्मान

Mon, 17 Feb 2014 11:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ आपदा में बेहतर योगदान पर डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम समेत कई अधिकारियों व लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अफसरों को स्मृति चिह्न दिए
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इन अफसरों को स्मृति चिह्न दिए। रविवार को नगर निगम टाउन हाल में मदनमोहन वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया।

पढ़ें, जेईई मेंस में दी गई सुविधा ही बन गई मुसीबत

इस दौरान समरस समाज में मीडिया की भूमिका पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य राजीव रंजन नाग और लाइव इंडिया के एडिटर इन चीफ एनके सिंह ने कहा कि देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें, अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति

भावनात्मक संबंध और सामाजिक मूल्य लगातार टूट रहे हैं। समाज का हिस्सा होने के कारण मीडिया को भी इन हालातों से जूझना पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान सुभाष त्यागी को एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष और अमित सहगल को महासचिव चुना गया।

पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री

इस दौरान विशिष्ट अतिथि मेयर विनोद चमोली, मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके सहगल, शत्रुघ्न प्रसाद, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल गंभीर, मुख्य संयोजक अखिलेश व्यास आदि मौजूद रहे।

इन्हें मिला सम्मान
आईएएसई डीम्ड यूनिवर्सिटी सरदार शहर राजस्थान के चांसलर एवं अध्यक्ष कनकमल दूगड़ को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, जितेंद्र सोनी, अनिल सिंह, विदेश्वरी पाठक, संजय सिन्हा को विशिष्ट सम्मान, रवींद्र श्रीवास्तव, तहसीन मुनव्वर, हनुमंत राव, राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी दून बीवीआरसी पुरुषोत्तम, दिलीप जावलकर, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी नवनीत भुल्लर, लता सिंह, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, राजपाल सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह, आपदा राहत के दौरान नदी में बहे एसडीएम अजय अरोड़ा (मरणोपरांत) की पत्नी मोनिका अरोड़ा और बुद्धि सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एक लाख का चेक दिया
कार्यक्रम के दौरान भारतीय टीम में शामिल क्रिकेटर मोहम्मद सामी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपए का चेक दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा से जूझ रहे लोगों की मदद करना सबका धर्म है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें