फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां महज पांच रुपए में होगा मरीजों का इलाज, मुफ्त में दी जाएगी गंभीर रोगों की दवा

Wed, 01 Nov 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज यहां महज पांच रुपए में किया जाएगा। साथ ही मरीजों को सभी रोगों की दवा भी मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन


आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में विधानसभा में होम्योपैथी विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में होम्योपैथ का पर्चा 19 रुपये का है, उसे घटाकर पांच रुपये किया जाएगा। इसके अलावा अगले सत्र से देहरादून के हर्रावाला और कोटद्वार में राजकीय होम्योपैथी कालेज शुरू किया जाएगा।

कालेज के निर्माण से जुड़े सभी कार्यों पर नजर रखने से लेकर समन्वय के लिए तीन सदस्यीय टीम के गठन का भी फैसला किया गया। इसके अलावा प्रस्तावित कालेजों में तैनात होने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशासनिक ढांचे का प्रस्ताव भी जल्द बनाकर शासन को सौंपने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष मंत्री ने कहा आवश्यकता पड़ने पर आयुर्वेदिक विवि और पालीटेक्निक(कोटद्वार) के भवन में भी कालेज को संचालित किया जा सकता है, इन विकल्पों का भी स्थलीय परीक्षण कर लिया जाए।

चिकित्साधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों से लेकर चतुर्थ श्रेणी के पद कम होने की बात भी रखी। इसमें रिक्त पदों के सापेक्ष अधियाचन भेजने का निर्देश निदेशक को दिया गया। आयुष मंत्री ने चिकित्साधिकारियों का आश्वस्त किया कि जो उनकी न्यायोचित और जनहित से जुड़ी मांगे हैं, उसे पूरा किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर सचिव आयुष जी. बी. ओली, प्रभारी निदेशक डॉ. नसरीन फातिमा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें