फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अब हिमालय और माउंट एवरेस्ट भी फतह करेंगे होमगार्ड, पहल करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा प्रदेश

Sun, 07 Jan 2024 04:55 PM IST
रेनू सकलानी मोनू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

उत्तराखंड देश का पहला ऐसा प्रदेश होगा, जिसमें पहली बार होमगार्डों का पर्वतारोही दल बनेगा। इससे पहले किसी भी प्रदेश में यह पहल शुरू नहीं की गई है। इस पर्वतारोही दल में प्रदेश के युवा होमगार्डों को शामिल किया जाएगा। आईजी खुराना ने प्रदेश के सभी जिला कमांडेंट को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब सूबे के होमगार्ड हथियार चलाने के साथ-साथ हिमालय और माउंट एवरेस्ट की भी चढ़ाई चढ़ेंगे। कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी खुराना ने सभी जिला होमगार्ड कमांडेंट से पर्वतारोही दल में शामिल होने के इच्छुक होमगार्डों से आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन

इसके बाद दल बनाकर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद होमगार्डों की प्रदेश, देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में पहचान होगी। आईजी केवल खुराना की ओर से लगातार प्रदेश के होमगार्डों को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब आईजी खुराना ने होमगार्डों का एक पर्वतारोही दल बनाने की पहल शुरू की है।
 

इसी के साथ ही उत्तराखंड देश का पहला ऐसा प्रदेश होगा, जिसमें पहली बार होमगार्डों का पर्वतारोही दल बनेगा। इससे पहले किसी भी प्रदेश में यह पहल शुरू नहीं की गई है। इस पर्वतारोही दल में प्रदेश के युवा होमगार्डों को शामिल किया जाएगा। आईजी खुराना ने प्रदेश के सभी जिला कमांडेंट को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

 

साथ ही अपने-अपने जिले के इच्छुक होमगार्डों के आवेदन प्राप्त कर देहरादून मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। होमगार्डों ने आवेदन भी शुरू कर दिए हैं। आवेदन मिलने के बाद उनका चयन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

दल में शामिल होंगे 30 से 35 होमगार्ड

आईजी ने बताया, देश में उत्तराखंड पहला प्रदेश बनेगा जिसमें होमगार्डों का एक पर्वतारोही दल होगा। इस दल में 30 से 35 जवानों को शामिल किया जाएगा। निम में जवानों को एसडीआरएफ की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

होमगार्डों में भारी उत्साह

आईजी केवल खुराना की ओर से शुरू की गई पहल से होमगार्डों में भारी उत्साह है। उनका कहना है कि आईजी केवल खुराना की ओर से उन्हें सशक्त बनाने के साथ ही प्रदेश और देश में पहचान दिलाई जा रही, जो एक सराहनीय पहल है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहले राम के काम फिर यूसीसी का इंतजाम...देवभूमि के वातावरण को राम मय बनाने के लिए ऐसी है तैयारी


प्रदेश के होमगार्डों का एक पर्वतारोही दल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक होमगार्डों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन मिलने के बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद निम में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। -केवल खुराना, कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी, देहरादून

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें