फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ सावन, शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां

Sat, 01 Aug 2015 03:13 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्र तिथि के अनुसार श्रावण मास की शुरुआत शनिवार को हो गई। इसके लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि मंदिर में शनिवार से विशेष पूजा अर्चना की तैयारी की गई है।

महादेव का अलग-अलग शृंगार
इसके तहत प्रत्येक सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव जी का अलग-अलग श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही 51 किलो दूध की खीर का प्रसाद बांटा जाएगा।

वहीं तीन अगस्त को पहले सोमवार पर डॉ. कलाम एवं पंजाब में हुई आतंकवादी घटना में मारे गए जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। गढ़ी-डाकरा स्थित श्री नागेश्वर मंदिर में शिव-महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

महंत विश्वनाथ योगी ने कथा का महत्व बताया। शुक्रवार को मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर राजेंद्र आनंद, नवीन गुप्ता, पंकज शर्मा, अनिल गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘गुरु बिन जीवन शून्य’
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में जैन धर्मशाला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षुल्लक समर्पण सागर महाराज ने कहा कि गुरु बिना जीवन शून्य है। प्रत्येक धर्म में गुरु के अस्तित्व को स्वीकार किया गया है। अंधकार को मिटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को ही गुरु का दर्जा दिया जाता है। इस मौके पर मंजू जैन आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें