फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में शूट होंगे हॉलीवुड मूवी ‘गर्ल बॉडी’ के गाने, मसूरी में भी होगी शूटिंग

Mon, 15 Jun 2020 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मसूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड, टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को आकर्षित करने में सफल रहे उत्तराखंड में अब हॉलीवुड भी दस्तक देने जा रहा है। हॉलीवुड मूवी के दो गाने देहरादून में शूट होंगे।

विज्ञापन



बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि हॉलीवुड मूवी गर्ल बॉडी के दो गाने देहरादून, मसूरी में फिल्माए जाएंगे। यह मर्डर मिस्ट्री मूवी होगी। 17 जून से गाने की शूटिंग शुरू होना प्रस्तावित है। 25  तारीख तक दोनों गाने शूट करने की कोशिश रहेगी।

सीएम से मिले जुबिन नौटियाल

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने अपने जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। जुबिन ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री का हब बन सकता है। यहां शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड ने बॉलीवुड, टॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। जुबिन के साथ मौजूद सुमित अदलखा ने सीएम को बताया कि हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने जल्द आएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भरोसा दिलाया कि सरकार फिल्म निर्माण में पूर्ण सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें