घरवालों से कर सकेंगे बात
होली पर्व के दौरान कैदी अपने घरों पर बातकर हाल-चाल जान सकेंगे। जेल प्रशासन की ओर से उनको यह छूट त्योहार को ध्यान में रखते हुए दी गई है। आमतौर पर त्योहारों पर कैदी अपने घरवालों की कमी को महसूस करते हैं। उनमें मायूसी न आए इसके लिए जेल प्रशासन पूरा ध्यान रख रहा है। यही कारण है कि होली के जश्न के दौरान जेल के आला अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहते हैं। कैदी और अधिकारियों आपस में एक-दूसरे को रंग लगाएंगे।
कैदियों के बनाए रंग वसंत उत्सव में भी बेचे गए थे
हाल ही में लोक भवन में संपन्न हुए वसंत उत्सव में भी सुद्धोवाला जेल के कैदियों के हाथों बनाए गए हर्बल रंग की बिक्री गई थी। इसके अलावा अन्य कई वस्तुएं भी बेची गई थीं। अधिकारियों के मुताबिक कैदियों ने वसंत उत्सव में स्टाल लगाकर 1.19 लाख रुपये की बिक्री की थी। इस दौरान उनके रंगों को खूब सराहा गया था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने लगी गर्मी, तापमान में पांच से छह डिग्री का इजाफा
इस बार कैदियों के बनाए गए हर्बल रंगों से होली खेली जाएगी। इतना ही नहीं होली पर कैदियों को अकेलापन महसूस न हो इसके लिए नाचने और गाने के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। - दधिराम मौर्या, डीआईजी, जेल