लंदन में द कलर रन में रंग से जश्न
लंदन में द कलर रन को खास त्योहार की तरह मनाया जाता है। यहां एक दौड़ होती है जिसमें हर कोई सफेद कपड़े पहनकर दौड़ता है। हर किलोमीटर पर उनपर रंग डाला जाता है। इसके बाद भी रंग से जश्न होता है।
स्पेन में टमाटर तो इटली में फेंके जाते हैं संतरे
भारत में होली पर जिस तरह एक दूसरे पर रंगों व पानी से भरे गुब्बारे फेंके जाते हैं तो ठीक उसी प्रकार स्पेन के बुन्योल शहर में मनाए जाने वाले ला टोमाटीना में टमाटर एक-दूसरे पर फेंके जाते हैं। होली की तरह ही लोग स्पेन में जश्न मनाते हैं। वहीं, इटली के इव्रिया शहर में परंपरा के तहत संतरे एक-दूसरे पर फेंके जाते हैं। यहां 1808 से यह परंपरा चली आ रही है। उधर दक्षिण कोरिया के बोरयोंग मड फेस्टिवल (कीचड़) से जुड़ा अनोखा उत्सव है। यहां लोग एक-दूसरे पर कीचड़ लगाकर खेलते हैं। जबकि समुद्र तट पर बड़े आयोजन और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।
40 देशों में लोकप्रिय है होली
भारत के अलावा मुख्य रूप से नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, पोलैंड, ब्राजील, चिली, पेरू, तुर्की, न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना जैसे 40 से अधिक देशों में होली का पर्व मनाया जाता है। जबकि भारतीय मूल के निवासियों की वजह से मॉरीशस, त्रिनिदाद, टोबैगो और फिजी में भी होली का पर्व लोकप्रिय है।