फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कल ऑन कॉल रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, सीएमओ भी करेंगे निगरानी, ये इमरजेंसी नंबर भी कर लें नोट

Tue, 03 Mar 2026 10:14 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कल जिलेभर में होली खेली जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य इमरजेंसी के दौरान लोगों को परेशान न होना पड़े इसके लिए अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों के विशेषज्ञ चिकित्सक बुधवार को ऑन कॉल रहेंगे। उनके शहर से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। आपात स्थिति में उन्हें किसी भी समय बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन


कल जिलेभर में होली खेली जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य इमरजेंसी के दौरान लोगों को परेशान न होना पड़े इसके लिए अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, प्रेमनगर उप जिला चिकित्सालय और सभी पीएचसी व सीएचसी की सेवाएं अलर्ट मोड पर रहेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा की ओर से चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि होली पर्व के दौरान सड़क दुर्घटनाएं और आपसी विवाद में घायल होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्हें समय पर उपचार मिल सके इसके लिए सभी निर्देश दिए गए हैं। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इमरजेंसी में दवाइयों का स्टॉक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने लगी गर्मी, तापमान में पांच से छह डिग्री का इजाफा

विज्ञापन

इमरजेंसी सेवाओं के नंबर

  • सभी इमरजेंसी सेवाएं - 112
  • पुलिस कंट्रोल रूम - 112फायर ब्रिगेड - 101
  • एंबुलेंस - 108
  • विजिलेंस - 1064
  • साइबर हेल्पलाइन - 1930
  • महिला हेल्पलाइन - 1090
  • चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें