फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने लगी गर्मी, तापमान में पांच से छह डिग्री का इजाफा

Tue, 03 Mar 2026 09:13 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

चार मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो सात मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आलम यह है कि मार्च की शुरुआत में ही तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। बीते दस वर्षों के आंकड़ों पर नजर डाले तो कभी भी मार्च के पहले सप्ताह में 30 डिग्री तापमान नहीं पहुंचा। ऐसे में आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो सात मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आठ और नौ मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम के बदलने की संभावना है।

लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। आंकड़ों पर नजर डाले मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.5 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 12.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


Chandra Grahan in Uttarakhand: चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़, मंदिरों के कपाट खुले

विज्ञापन

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। पर्वतीय इलाकों का पारा भी सामान्य से ऊपर रहा। मुक्तेश्वर का सामान्य तापमान तो सात डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23.4 डिग्री तक पहुंच गया। मार्च की शुरुआत में तापमान के इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक तेवर दिखा सकती है। मौसम वैज्ञानिक इसकी मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदला पैटर्न को मानते हैं।


पोस्ट मानसून की बारिश ने भी किया मायूस
इस साल भले मानसून की बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया और प्रदेश के कई हिस्सों में आपदा भी आई। लेकिन पोस्ट मानसून की बारिश में आई गिरावट तापमान में बढ़ोतरी का एक मुख्य कारण है। मूल रूप से उत्तराखंड निवासी मिजोरम विवि के प्रोफेसर विश्वंभर प्रसाद सती ने बताया कि उत्तराखंड में इस साल पोस्ट मानसून की बारिश न के बराबर हुई है। जिसकी वजह से फरवरी के अंत से ही सामान्य तापमान में इतना अंतर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी यह तापमान और बढ़ेगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों में भी गर्मी परेशान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें