फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: होली के लिए अलर्ट मोड पर अस्पताल, एंबुलेंस भी सक्रिय, टिहरी झील में बंद रहेगी बोटिंग

Mon, 06 Mar 2023 03:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

होली खेलने के दौरान कई लोग हुड़दंग के चलते घायल हो जाते हैं। इसके अलावा सड़क हादसे भी इस दौरान बहुत होते हैं। वहीं, केमिकल युक्त रंगों के कारण भी लोगों की त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। इन्हीं को देखते हुए अस्पताल अलर्ट मोड पर है। दून अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि डॉक्टरों की रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
होली - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली खेलने के दौरान हुड़दंग और हादसों में घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए दून के अस्पताल तैयार हैं। इसे लेकर दून अस्पताल के अलावा गांधी शताब्दी और कोरोनेशन अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हड्डी रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा एंबुलेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है।

शहर में दून अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में रोस्टर के मुताबिक डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। बता दें कि होली खेलने के दौरान कई लोग हुड़दंग के चलते घायल हो जाते हैं। इसके अलावा सड़क हादसे भी इस दौरान बहुत होते हैं। वहीं, केमिकल युक्त रंगों के कारण भी लोगों की त्वचा पर बुरा असर पड़ता है।

विज्ञापन


इन्हीं को देखते हुए उक्त व्यवस्था की गई है। दून अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि डॉक्टरों की रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लगाई गई है। जो डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे उनकी जगह पर अन्य डॉक्टर तैनात रहेंगे। वहीं, सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Holi 2023: त्योहार पर दूसरे राज्यों को जाने वाले लोगों के लिए बढ़ी मुश्किलें, यूपी, बिहार की ट्रेनें फुल
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ टिहरी बाँध जलाशय में संचालित होने वाले समस्त वाटर स्पोर्टस संचालकों को होली के दिन बोटिंग बंद रखने के लिए सूचित कर दिया है। आदेश में कहा गया कि होली अवकाश के दिन कोई भी बोट, जेटस्की एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

आंख और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है चटख रंग

होली पर चटख रंग न सिर्फ आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बल्कि एक्जिमा, इरिटेंट कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस (आईसीडी), एलर्जी कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस (एसीडी) जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना भी बनी रहती है। नेत्र रोग और त्वचा रोग विशेषज्ञों के मुताबिक चटख रंगों में मौजूद जस्ता, सीसा, सिलिका, पोटेशियम, क्रोमियम जैसे खतरनाक तत्व आंख और त्वचा के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा के मुताबिक होली के दौरान खतरनाक रंगों से आंखों को बचाना बहुत जरूरी है। रंगों में मौजूद खतरनाक रासायनिक तत्व आंखों में चले जाने से जलन होने लगती है। ऐसे में लोग आंखों को रगड़ देते हैं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  धाम में पूजा के नाम पर विदेशी दंपती से ठगी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान में घर से दबोचा

आंखों को रगड़ें नहीं, बल्कि साफ पानी से आंख को 15 से 20 मिनट तक लगातार धोएं। इसके बाद भी ठीक न हो तो नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास जाएं। रंगों के आंखों में पड़ जाने से तुरंत सफाई न की जाए तो कई बार आंखों में समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में बेहतर है कि होली के दौरान हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें