उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास में फूलाें की होली खेली। इससे पहले उन्होंने राज्य की जनता को होली की बधाई दी और कोविड 19 नियमों का पालन कर होली खेलने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को गुलाल से टीका भी लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं पर फूल बरसा कर होली का जश्न मनाया।
होली 2021: दोपहर एक बजे तक रहेगी भद्रा, होलिका दहन आज, होली पर पांच जोन में बंटा शहर
कार्यकर्ताओं के साथ आज फूलों की होली खेलेंगे कौशिक
वहीं आज रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हरिद्वार के जिला कार्यालय में पहली बार आगमन हो रहा है। इस अवसर पर जिले के भाजपा के सभी 26 मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का माल्यार्पण कर स्वागत करेंगे। होली के त्यौहार के मद्देनजर कार्यालय में फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
स्वागत में सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, दर्जाधारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहेंगे
जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, दर्जाधारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल, जितेन चौधरी, देशपाल रोड, जिला मंत्री अनामिका शर्मा, प्रवेश प्रिया, आशु चौधरी, मनोज पवार, लव शर्मा, मोहित वर्मा, रेनू शर्मा, मनु रावत, बहरोज आलम, सतीश सैनी, तेलु राम प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना महामारी से देश-दुनिया मुक्ति मिले
इससे पहले शनिवार को बाबा बंशी वाले आश्रम में भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान कौशिक ने कहा कि उनकी ईश्वर से कामना है कि होली क्षेत्रवासियों के जीवन में नई उमंग और नई तरंग लेकर आए। कोरोना महामारी से देश-दुनिया मुक्ति मिले। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा के नेेतृत्व वाली मजबूत सरकार बनेगी। भूपतवाला स्थित आश्रम में मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी।