सिनेमाघरों में अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान बजाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं हुआ तो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया फिल्म देखे बगैर ही थियेटर से बाहर आ गईं।
वंदना ने सिनेमा हाल के बाहर आकर प्रबंधकों से इसकी नाराजगी जताई। घर आई हुई वंदना हरिद्वार के एक शॉपिंग मॉल स्थित एक सिनेप्लेक्स में शाहरुख-आलिया द्वारा अभिनीत 'डियर जिंदगी' फिल्म देखने आई हुई थीं। लेकिन राष्ट्रगान न बजाने के चलते बिना फिल्म देखे ही वापस लौट गईं।
एशिया कप में जीत के बाद घर आई हैं वंदना
वंदना कटारिया
- फोटो : AmarUjala
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया में एशिया कप में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीतने के बाद हॉकी कैप्टन वंदना कटारिया पहली बार हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित अपने घर आई हुई हैं।
आज शनिवार को वह भोपाल में पांच दिसंबर से शुरू होने वाले कैंप में हिस्सा लेने रवाना होंगी। इसी दौरान वंदना हरिद्वार के एक शॉपिंग मॉल में 'डियर जिंदगी' फिल्म देखने गई थीं।
जब वंदना सिनेमा हॉल में पहुंची तो वहां बिना राष्ट्रगान बजाए ही फिल्म शुरू कर गई। इस पर हॉकी कैप्टन नाराजगी जताते हुए हॉल से बाहर आ गईं।
राष्ट्र के सम्मान के लिए आदेश का इंतजार नहीं करना चाहिए
dear zindagi
इसके बाद वंदना सीधे सिनेप्लेक्स प्रबंधन पास पहुंची और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद राष्ट्रगान न बजाने का कारण पूछा तो बताया गया कि प्रबंधन को अभी तक कोर्ट के आदेश की सूचना नहीं मिल पाई है।
प्रबंधन के इस रवैये पर वंदना ने नाराजगी जताई और कहा राष्ट्रगान राष्ट्र का सम्मान है, और राष्ट्र के सम्मान के लिए आदेश का इंतजार नहीं करना चाहिए।' इसके बाद वंदना बिना फिल्म देखे ही लौट गईं।