फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः गढ़वाल विवि ने आठ हजार छात्रों की एक करोड़ फीस लौटाई

Thu, 06 Feb 2020 11:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • छात्र संगठनों जताया गढ़वाल विवि का आभार
  • बढ़ी हुई फीस वसूली थी, कई माह बाद लौटाई
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल विश्वविद्यालय ने नौ कॉलेजों के 8682 छात्रों की एक करोड़ से ऊपर फीस लौटा दी है। यह फीस विवि ने छात्रों से बढ़ोतरी के बाद वसूली थी, जिसे फैसला वापस लेने के बाद लौटाया गया है। इससे छात्र संगठनों में खुशी की लहर है। गढ़वाल विवि के कुलसचिव डॉ. एके झा की ओर से बृहस्पतिवार को फीस वापसी का आदेश जारी कर दिया गया।

 

इसके तहत एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार के 363, विमैन डिग्री कॉलेज हरिद्वार की 300, बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की के 509, एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहराूदन के 717, एमकेपी पीजी कॉलेज देहरादून की 1209, डीएवी पीजी कॉलेज देहराूदन के 4405, सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या पीजी कॉलेज रुड़की के 273 और डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून के 906 छात्रों की फीस लौटाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने इस फैसले पर खुशी जताई

यह रकम एक करोड़ चार लाख रुपये से ऊपर है। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के प्रिंसिपल डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि विवि ने आदेश जारी कर दिया है। एक-दो दिन में कॉलेज के खाते में यह पैसा आ जाएगा। इसके बाद यह छात्रों को अलग-अलग जारी किया जाएगा।
 
उधर, छात्र नेताओं ने इस फैसले पर खुशी जताई। डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा ने गढ़वाल विवि कुलपति और कॉलेज प्रिंसिपल का आभार जताया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ मंमगाईं ने भी आभार जताया। प्राचार्य परिषद ने भी गढ़वाल विवि के फैसले पर खुशी जताई। परिषद के अध्यक्ष प्रो. वीए बौड़ाई ने कहा कि छात्र इस शुल्क से अपनी पढ़ाई की दूसरी जरूरतें पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें