फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में लाई जाए तेजी : गड़करी

Thu, 06 Feb 2020 11:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • हरिद्वार कुंभ से पहले पूरे हों सड़कों व पुलों के काम 
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने उत्तराखंड में करीब 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक के चल रहे निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


नई दिल्ली संसद भवन स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के कार्यालय में हुई इस बैठक में एनएचएआई, बीआरओ और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया।  केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक ने अगले साल शुरू होने वाले कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए जिला सड़कों व राजमार्ग पर पुलों के निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में केंद्रीय सड़क अनुदान के तहत 360 करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं। गड़करी ने करीब 12 हजार करोड़ रुपये की चारधाम आलवेदर रोड परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने ऑलवेदर रोड परियोजना की तर्ज पर रामनगर, मार्चूला, बीरोखाल से भरसार पाबौ, बुआखाल तक करीब 200 किमी मार्ग को चौड़ा करने की मांग की। नैनीताल सांसद अजय भट्ट और पिथौरागढ़ के सांसद अजय टम्टा ने भी एनएच से जुड़े कार्यों का मसला उठाया। बैठक में अपर मुख्य सचिव लोनिवि ओम प्रकाश, प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा, तकनीकी सलाहकार आरपी भट्ट, अनुसचिव दिनेश पुनेठा मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बोले गड़करी, मेरी कैलाश मानसरोवर जाने की इच्छा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा, ‘मेरी कैलाश मानसरोवर जाने की इच्छा है।’ उन्होंने बीआरओ से मानसरोवर मार्ग की प्रगति का ब्योरा लिया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बीआरओ के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मार्ग निर्माण कार्य दो साल में पूरा हो जाएगा।

औली आपका स्विट्जरलैंड है, उसकी कार्ययोजना बनाओ

बैठक में गड़करी ने चमोली जनपद के औली की खूबसूरती का भी जिक्र किया। उन्होंने सांसदों से कहा कि औली आपका स्विट्जरलैंड है और वे उसके विकास की कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि औली के आसपास पांच सितारा होटल बनाया जाना चाहिए। इससे वहां सैलानियों की आमद बढे़गी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें