साध्वी ऋतंबरा ने श्री राम मंदिर के लिए दिया एक करोड़ का सहयोग
साध्वी ऋतंबरा ने अपने गुरु महामंडलेश्वर युगपुरुष परमानंद के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री और विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय और संरक्षक दिनेश चंद्र को मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ का चेक भेंट किया। साध्वी ऋतंबरा ने कहा कि आज वह अपने संकल्प पूरा करने जा रही हैं।
ये भी पढ़ें...UKSSSC: दस्तावेज न दिखाने वाले 90 अभ्यर्थी पटवारी-लेखपाल भर्ती से बाहर, आयोग ने वेबसाइट पर जारी की सूची
बैठक में निर्वाणी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद महाराज, स्वामी अजनेशानंद सरस्वती बिहार, घीसापंथाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, गरीबदासाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप, बाबूसिंह, विहिप के केन्द्रीय मंत्री अशोक तिवारी, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर राव, क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी, प्रांत संगठन मंत्री उत्तराखंड अजय कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, प्रांत उपाध्यक्षा संध्या कौशिक, प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी नीलम त्रिपाठी, नीता कपूर, विभाग अध्यक्ष बलराम कपूर, जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, राजेंद्र सैनी, पंकज विश्नोई आदि उपस्थित रहे।