फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi diwas 2024: हिंदी के शब्द... जिन्हें अंग्रेजी भाषा ने भी अपना लिया, यहां पढ़िए भाषाओं का मेल-जोल

Sat, 14 Sep 2024 12:58 PM IST
रेनू सकलानी नीरज मिश्रा

सार

भारत में अंग्रेजी भाषा की शुरुआत 17वीं सदी में तब हुई थी, जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना की। जबकि हिंदी की उत्पत्ति संस्कृत के विकास के साथ ही लगभग 1200 ईसा पूर्व में हुई थी।
विज्ञापन
हिंदी दिवस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंग्रेजी और हिंदी में कई ऐसे शब्द होते हैं, जो एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं। इन्हें सुनकर या बोलकर लगता है कि ये शब्द किसी एक ही भाषा के हो सकते हैं। ऐसे शब्द विशेष रूप से तब उत्पन्न होते हैं, जब एक भाषा दूसरी भाषा से शब्द उधार लेती है या जब एक ही क्षेत्र में भाषाओं का मेल-जोल होता है।

विज्ञापन


हिंदी और अंग्रेजी के बीच यही समीकरण देखने को मिलता है। हमारे यहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही प्रमुख भाषाएं हैं। भारत में अंग्रेजी भाषा की शुरुआत 17वीं सदी में तब हुई थी, जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना की।

ये भी पढ़ें...Hindi Diwas 2024: सीमाओं को तोड़कर सीख रहे हैं  क, ख, ग...देहरादून में पढ़ रहे विदेशी छात्रों की सुनिए हिंदी
विज्ञापन


अंग्रेजी भाषा का प्रचार-प्रसार और विकास ब्रिटिश शासन के साथ हुआ, जबकि हिंदी की उत्पत्ति संस्कृत के विकास के साथ ही लगभग 1200 ईसा पूर्व में हुई थी। धीरे-धीरे अंग्रेजी के कई शब्द हिंदी भाषा में शामिल हो गए और कुछ हिंदी के शब्द अंग्रेजी में अपनी जगह बनाने लगे। ऐसे शब्द अक्सर एक ही भाषा के प्रतीत होते हैं और जब लोग इन्हें बोलते हैं, तो दोनों भाषाओं के बीच की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं।

हिंदी में भी मिट गए अंग्रेजी के भेद
भारत में अंग्रेजी के प्रभाव के चलते कई अंग्रेजी शब्दों ने हिंदी में अपनी
जगह बना ली है। जैसे ट्रेन, कॉलेज, साइकिल, डॉक्टर, मास्टर, स्कूल, टाइम।
विज्ञापन

एक दूसरे के हमराही बन गए
गुरु (Guru) : यह शब्द हिंदी से लिया गया है और अंग्रेजी में भी इसका मतलब
वही है- एक शिक्षक या मार्गदर्शक।

योग (Yoga) : योग एक ऐसा शब्द है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चुका है।
इसे हिंदी से अंग्रेजी में अपनाया गया है।

मंत्र (Mantra) : यह शब्द धार्मिक या आध्यात्मिक प्रार्थना के लिए उपयोग
किया जाता है। दोनों भाषाओं में एक जैसे हैं।

निर्वाण (Nirvana) : निर्वाण शब्द का उपयोग अंग्रेजी में मुक्ति या परमानंद
की स्थिति को दर्शाने के लिए होता है। इसका मूल बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म से है।

अवतार (Avatar) : अवतार का मतलब भगवान का पृथ्वी पर अवतरण होता है, लेकिन
अंग्रेजी में इसका उपयोग काल्पनिक पहचान के रूप में किया जाता है। यह शब्द
वीडियो गेम और सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें...Hindi Diwas 2024: सीमाओं को तोड़कर सीख रहे हैं  क, ख, ग...देहरादून में पढ़ रहे विदेशी छात्रों की सुनिए हिंदी


कर्म (Karma) : कार्यों के परिणामस्वरूप प्राप्त होने वाले अच्छे या बुरे फल।
बंगला (Bungalow) : एक मंजिला घर। इसको लेकर भाषा का भेद मिट गया। हिंदी
में बंगला और अंग्रेजी में बंग्लो का उच्चारण होता है।

जंगल (Jungle) : वन या जंगल। अग्रेजी में भी जंगल को ऐसे लिखा जाता है।
पंडित (Pandit) : विद्वान या विशेषज्ञ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें