फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय पर्यटन सर्किट का गठन होगा: महेश शर्मा

Sun, 29 Nov 2015 12:31 AM IST
mahesh sharma
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक और तीर्थाटन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हिमालय पर्यटन सर्किट का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब सहित सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को हिमालय पर्यटन सर्किट से जोड़कर यहां यातायात, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में एक योगा सेंटर भी खोला जाएगा।

दो प्रतिशत पर्यटक लाने का लक्ष्य
डॉ. शर्मा शनिवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के अपेक्षाकृत भारत में सिर्फ एक फीसदी पर्यटक भी नहीं आते हैं। अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्ष 2020 तक देश में दो प्रतिशत पर्यटकों की आमद बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन


इससे पहले दो दिवसीय टिहरी झील साहसिक पर्यटन उत्सव का शुभारंभ करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि टिहरी झील में साहसिक पर्यटन गतिविधियां निरंतर संचालित होती रहनी चाहिए। लेकिन इसके लिए सुरक्षा मानकों की देखभाल करना प्रदेश सरकार का दायित्व है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें