हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्याल में यज्ञशाला का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विवि के संग्रहालय और पुस्तकालय भी देखे। गुरुकुल कांगड़ी विवि के संग्रहालय को देखकर राज्यपाल ने प्रशंसा व्यक्त की।
विज्ञापन
गुरुकुल विवि में आना सार्थक सिद्ध हुआ
2 of 5
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार, कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमआर वर्मा, प्रो. इंचार्ज गेस्ट हाउस प्रो. प्रभात, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजीव त्यागी आदि ने राज्यपाल आचार्य वेदव्रत को फूल भेंटकर स्वागत किया। संग्रहालय में राज्यपाल ने प्रमुख रूप से गुरुकुल कांगड़ी विवि के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद से जुड़ी गैलरी देखी।
विज्ञापन
3 of 5
कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार ने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन से जुड़े दुर्लभ फोटो और घटनाओं के विषय में राज्यपाल को अवगत कराया। कुलपति ने संग्रहालय में रखे सत्यार्थ प्रकाश के संस्करण और भगत सिंह पर लाहौर में चले केस के ट्रायल के विषय में राज्यपाल को अवगत कराया। देवव्रत ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका गुरुकुल विवि में आना सार्थक सिद्ध हुआ है।
4 of 5
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योग गुरु स्वामी रामदेव तथा योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। उन्होंने योग, आयुर्वेद, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वदेशी और गो अनुसंधान आदि कार्यों का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने कहा पतंजलि के अहर्निश पुरुषार्थ से भारत के योग और आयुर्वेद एवं प्राचीन ऋषियों की मौलिक विरासत के प्रति वैश्विक स्तर पर जन-जन तक पहुंच संभव हुई है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को भूमा निकेतन पहुंचकर शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज से आशीर्वाद लिया।शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ जी महाराज ने कहा कि मां गंगा भारत की भाग्यरेखा हैं जो 42 करोड़ जनता को अपना सानिध्य प्रदान कर कल्याण करती हैं।