फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि खर्च के मामले में उत्तराखंड पर भारी हिमाचल के सांसद 

Wed, 07 Jun 2017 07:18 PM IST
संजय मिश्र/नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद
विज्ञापन
विकास की तरह सांसद निधि खर्चने के मामले में भी हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पर भारी है। यहां के सांसदों ने उत्तराखंड के सांसदों से ज्यादा धनराशि खर्च की है। उत्तर भारत के दोनों प्रमुख पहाडी राज्यों के सांसद निधि खर्च की तुलना करें तो उत्तराखंड के किसी भी सांसद ने अपनी निधि का 70 प्रतिशत से ज्यादा खर्च नहीं किया है। जबकि हिमाचल प्रदेश के सभी चारो सांसद इस मामले में 70 प्रतिशत के पार हैं। 
विज्ञापन


हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने सबसे कम रकम खर्च की है तो उनके निधि का भी करीब 73 प्रतिशत खर्च हुआ है। कांगडा से सांसद शांता कुमार ने 92 प्रतिशत से ज्यादा, मंडी से राम स्वरूप शर्मा ने 98 प्रतिशत से ज्यादा और शिमला के विरेंद्र कश्यप ने 92 प्रतिशत के करीब अपने सांसद निधि की राशि खर्च कर दी है।
 
जबकि उत्तराखंड के सांसदों की निधि खर्च पर नजर डालें तो नैनीताल—उधमसिंह नगर से सांसद भगत सिंह कोश्यिारी ने 69 प्रतिशत से थोडा अधिक, टिहरी गढवाल से सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने करीब 60 प्रतिशत, गढवाल से सांसद बीसी खंडूरी ने करीब 43 प्रतिशत, अलमोडा से सांसद अजय टमटा ने करीब 50 और हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने 60 प्रतिशत से थोडी ज्यादा राशि खर्च की है। 
विज्ञापन


सांसद निधि खर्चने के मामले में आडवाणी प्रथम श्रेणी में नहीं 
भाजपा के बडे नेताओं की बात करें तो पार्टी के शीर्ष नेता प्रथम श्रेणी से थोडा निचे हैं। आडवाणी ने 59 प्रतिशत से थोडी ज्यादा सांसद निधि खर्च की है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस मामले में उनसे आगे हैं। अपने सांसद निधि का वे करीब 78 प्रतिशत खर्च कर चुकी हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपने सांसद निधि का 72 प्रतिशत राशि खर्च किया है। तो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 58 प्रतिशत राशि खर्ची है।

दिल्ली के मनोज तिवारी और प्रवेश वर्मा इस मामले में बेहद पिछे हैं। तिवारी ने अपने निधि का केवल साढे ग्यारह प्रतिशत खर्च किया है। तो प्रवेश वर्मा के नाम पर खर्च राशि का विवरण केवल 2 प्रतिशत का है। जबकि चांदनी चौक से सांसद हर्षवर्धन ने 47 प्रतिशत से ज्यादा सांसद निधि खर्च की है। इस मामले में भाजपा के बागी नेता एवं सिने अभिनेता सांसद शत्रुध्न सिन्हा की स्थिति बेहत्तर है। सिन्हा ने अपने निधि की सीमा से ज्यादा 109 प्रतिशत खर्च की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें