फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की ‘आग’ से पड़ोस हुआ रोशन

Wed, 09 Oct 2013 12:39 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती 16-17 जून को आई आपदा की वजह से उत्तराखंड में पहाड़ पर पर्यटन ठप हो गया है। मसूरी, नैनीताल तक से पर्यटक गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बना हॉट स्पॉट
इस वजह से पड़ोसी हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए हॉट स्पॉट बना हुआ है। इसमें स्थानीय और बाहरी दोनों तरह के पर्यटक शामिल हैं। यह सीजन बंगाली सीजन भी कहलाता है, क्योंकि दुर्गा पूजा की छुट्टियों में ज्यादातर बंगाली उत्तराखंड का रुख करते हैं।

अब आपदा के चलते उन्होंने भी यहां से मुंह मोड़ लिया है। वह भी अब हिमाचल जा रहे हैं। कुल्लू का दशहरा सोने पर सुहागे का काम कर रहा है।

अकेले इसी त्योहार के लिए दून से अब तक छह हजार से भी अधिक बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा दून से डलहौजी, चंबा, खजियार के लिए अलग से पैकेज तैयार किए गए हैं। हिमाचल के विख्यात पर्यटन स्थल मनाली के लिए भी खासी बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


यह है पैकेज
टूर-टैवल वालों ने डलहौजी, चंबा, खजियार के लिए 4 रात और 5 दिन का पैकेज तैयार किया है। इसकी कीमत 15 हजार रुपए रखी गई है। मनाली का पैकेज 14 हजार रुपए का है। इसमें मैक्लोडगंज, धर्मशाला समेत यहां के मंदिरों का भ्रमण भी शामिल है।
विज्ञापन


डोर से पिकअप और ड्रॉप
हाट, कोल्ड एसी के साथ ही पैकेज में रहने-खाने की थ्री स्टार सुविधाएं दी जा रही हैं। डोर स्टेप से पिकअप और ड्राप की सुविधा जाने वालों को प्रदान की जा रही है। लोगों में इन पैकेज को लेकर खासा उत्साह है। त्योहारों की छुट्टियों को देखते हुए वह इनका लाभ उठा रहे हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें