फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खूबसूरत है क्वीन ऑफ हिल

Fri, 12 Jul 2013 12:56 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी उन स्थानों में से एक है जहां लोग बार-बार जाते हैं। घूमने-फिरने के लिए जाने वाली प्रमुख जगहों में यह एक है।
विज्ञापन


क्वीन ऑफ हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध मसूरी कई बेहद खूबसूरत जगहों से भरी है जो काफी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

यहां के खुशनुमा मौसम के साथ-साथ सजीवता से भरा जीवन मसूरी को देश के उन हिल स्टेशनों में शुमार करता है जहां लोग सबसे अधिक जाना पसंद करते हैं।

यह शहर ट्रेकिंग या हिमालय की वादियों में देवदार पेड़ों के साथ चलने का खुशनुमा अवसर उपलब्ध कराता है। कहने की जरुरत नहीं है कि यहां पर हर मौसम में आने वालों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें