फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने एसडीएम के वाहन और विक्रम सवारों को मारी टक्कर, आठ घायल

Thu, 15 Aug 2019 09:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
हादसे में घायल नाजीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश-देहरादून बाईपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने पहले तो विक्रम को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद एसडीएम की कार को भी टक्कर मार दी। घटना में एसडीएम और नाजीर सहित विक्रम सवार आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और एसडीएम को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। वहीं, अन्य घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को एम्स रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को विक्रम संख्या यूके 07टीसी 1653 सवारी भरकर ऋषिकेश आ रहा था। इनके ठीक पीछे ऋषिकेश तहसील के नाजीर सुनील भट्ट अपनी कार यूके07डीएफ 7996 पर एसडीएम प्रेमलाल को लेकर आ रहे थे। तभी ऋषिकेश से देहरादून जा रही तेज रफ्तार कार संख्या यूके07डीजे 8724 ने काली मंदिर के समीप विक्रम को जोरदार टक्कर मार दी। इससे विक्रम हाईवे किनारे लगी रेलिंग पर पिछले हिस्से से चढ़ गया।

 

विक्रम चालक को छोड़कर बाकी सवारी बुरी तरह घायल हो गईं। इसके बाद उक्त कार ने एसडीएम सवार कार को भी जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कार चालक व तहसील ऋषिकेश नाजीर सहित एसडीएम भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और एसडीएम को पुलिस की गाड़ी से एम्स तथा अन्य घायलों को एंबुलेंस के जरिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर दिनेश चमोली ने बताया कि मामला तेज रफ्तार तथा लापरवाही से वाहन चलाने से जुड़ा है। फिलहाल इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन

घायलों की सूची 
- प्रेमलाल उप जिलाधिकारी ऋषिकेश 
- सुनील भट्ट (31) नाजीर पुत्र स्व. भरोसेराम निवासी शांति विहार फेस-2 अजबपुर कलां देहरादून
- अनीषा (16) पुत्री दिनेश निवासी रानीपोखरी
- वर्षा (19) पुत्री शत्रुघन निवासी रायवाला 
- तनु (17) पुत्री दिनेश निवासी रानीपोखरी
- ऋचा (21) पत्नी एमआर कोठियाल निवासी पंसुआ बड़कोट डांडी रानीपोखरी
- शोभा (40) पत्नी दिनेश निवासी रानीपोखरी
- रश्मि (30) पुत्री अशोक निवासी भोगपुर रानीपोखरी
- पुष्पा (40) पुत्री धीरेन्द्र निवासी भोगपुर
- श्याम सिंह (32) पुत्र स्व. मुखराम निवासी ढूढ़ीधार नई टिहरी 
इनमें से सुनील भट्ट, तनु और पुष्पा को राजकीय चिकित्सालय से एम्स रेफर कर दिया है। 

एसडीएम का उतरा कंधा 
उप जिलाधिकारी प्रेमलाल के दुर्घटना में घायल होने की सूचना पाकर पार्षद राकेश मियां भी एम्स पहुंचे। उन्होंने एसडीएम ऋषिकेश से मुलाकात की। साथ ही निदेशक प्रो. रविकांत से भी स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई। वहीं, एम्स मे जन संपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार एसडीएम प्रेमलाल का कंधा उतर गया है। फिलहाल वह स्वस्थ हैं, उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें