स्टेप 1 : आरटीओ कार्यालय में एचएसआर प्लेट लगाने का काम देख रही लिंक उत्सव कंपनी के स्टेट हेड शोएब रजा ने बताया कि सबसे पहले
appointment.rtodoon.in पर जाएं। इसके बाद खुलने वाले पेज पर अपॉइंटमेंट तारीख, सर्विस का प्रकार, आवेदक का नाम व मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी जाएगी। जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 2: इसके बाद आपको अपॉइंटमेंट की तारीख पर आरटीओ कार्यालय जाकर पहले की तरह आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
स्टेप 3 : वाहन स्वामी को वाहन की आरसी व वैध इंश्योरेंस की फोटोकॉपी लेकर आरटीओ आना होगा। सबसे पहले काउंटर नंबर 8 पर आरसी व इंश्योरेंस की जांच करानी होगी। इसके बाद प्लेट लगाने के लिए आरटीओ के नाम प्रार्थनापत्र लिखकर जमा करना होगा। काउंटर पर डाटा अपडेट कराने की 40 रुपये की रसीद लेनी होगी।
स्टेप 4 : इसके बाद काउंटर नंबर 9 से पर्ची को अप्रूवल कराएं। इसके बाद आवेदन आरटीओ परिसर स्थित लिंक उत्सव कंपनी को प्राप्त होगा।
स्टेप 5 : अगर अपने वाहन प्लेट का स्टेटस चेक करना है तो आप लिंक उत्सव की वेबसाइट पर पता कर सकते हैं। इसके लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का विकल्प चुनें और फिर वाहन नम्बर डालें। इसके बाद अगर
new order लिखा आता है, यानि अभी प्रक्रिया में है। अगर प्लेट बन गई हो तो embossing done लिखा आएगा। या आप कंपनी के प्रतिनिधि का नंबर लेकर भी पता कर सकते हैं।