मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के सात जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में एहतियात बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग ने चार और पांच अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसके तहत सोमवार सुबह से ही प्रदेशभर के इन जिलों में बादल छाए रहेंगे। अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सोमवार को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।