पूर्व मुख्यमंत्री निशंक की सराहना की
अधिवक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की सराहना की। अधिवक्ताओं ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का फोन आया था। उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग का समर्थन किया। निशंक ने जल्द बार एसोसिएशन में आकर समर्थन पत्र देने का भरोसा दिया। उनसे बार अध्यक्ष ने अनिल बलूनी को साथ लेकर पीएम और गृह मंत्री तक अपना पक्ष रखवाए जाने को कहा। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र तोमर, चंद्रशेखर तिवारी, अनिल पंडित, रंजन सोलंकी, अरुण सक्सेना, मनमोहन कंडवाल, विवेकानंद खंडूरी शामिल रहे।
समर्थन जुटाने को भी बनाई गई कमेटी
हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर जनमत जुटाने का फैसला हाईकोर्ट ने लिया है। हाईकोर्ट की वेबसाइट पर इसका लिंक दिया गया है। जनमत जुटाने के लिए सभी अधिवक्ताओं से अपील की गई। कॉलेजों में जनमत जुटाने को बनाई गई छात्र संपर्क कमेटी में देवेंद्र नेगी, सिद्धार्थ पोखरियाल और सचिन त्रिवेदी को शामिल किया गया है। नगर निकाय प्रतिनिधि संपर्क कमेटी में चंद्रशेखर तिवारी और योगेंद्र तोमर को शामिल किया गया है। विधायकों को बुलाकर समर्थन लेने वाली कमेटी में अधिवक्ता सुरेंद्र पुंडीर, प्रेमचंद शर्मा और अनिल पंडित शामिल हैं। राज्य के सभी मंत्रियों का समर्थन लेने वाली कमेटी में राकेश गुप्ता, रंजन सोलंकी और अरुण सक्सेना शामिल हैं।