भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की सीमा पर कड़ी चौकसी शुरु कर दी है। एसएसबी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
15 अगस्त तक सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। नेपाल से आने वाले अनजान, संदिग्ध और अवांछनीय तत्व के भारत प्रवेश पर एसएसबी की पैनी नजर रहेगी। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी को खास सतर्क रहने को कहा गया है।
आम दिनों की अपेक्षा पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान एसएसबी डॉग स्क्वायड के साथ सीमा पर निगरानी में जुटी है।