फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड तक पहुंची सहारनपुर की आंच

Sun, 27 Jul 2014 01:37 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में हिंसा की आंच उत्तराखंड में भी महसूस की गई। बवाल की सूचना मिलते ही उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


भगवानपुर और नारसन में सीमाएं सील कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में रुड़की व आसपास के इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

डीजीपी बीएस सिद्धू ने पुलिस कप्तानों को छोटे-छोटे विवाद को भी गंभीरता से लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। खुफिया तंत्र को सक्रिय कर अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालात पर नजर रखने के लिए डीआईजी अमित सिन्हा ने रात को रुड़की में ही कैंप किया।
विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में हिंसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने को लेकर भी पुलिस सख्त दिखी। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने साइबर सेल को ऐसे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जो वाट्सएप और फेसबुक पर ऐसी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

देहरादून और हरिद्वार की सीमाएं सहारनपुर से मिलती हैं। ऐसे में बवाल का असर यहां सड़क यातायात और कारोबार पर भी पड़ा। देहरादून और हरिद्वार से सहारनपुर जाने वाली बसें नहीं चलीं।

हिमाचल, पंजाब और अंबाला जाने वाली बसें वाया पांवटा साहिब भेजी गईं। परिवहन निगम की आईएसबीटी, देहरादून से हर दिन लगभग 20 बसें सहारनपुर जाती हैं।

मार्ग बदलकर भेजी जा रहीं बसें

शनिवार को बसों का संचालन सुबह से ही बंद कर दिया गया। दोपहर 12.30 बजे छुटमलपुर में चक्का जाम की सूचना पर दिल्ली रूट की बसों का संचालन तीन बजे तक वाया हरिद्वार किया गया। बाद में दिल्ली रूट की बसें छुटमलपुर होते हुए वाया रूड़की भेजी जाने लगीं।

देहरादून से सहारनपुर होकर पंजाब, हिमाचल और अंबाला के लिए जाने वाली बसों का रूट वाया पांवटा होते हुए करनाल कर दिया गया।

हरिद्वार और सहारनपुर के बीच चलने वाली यूपी-उत्तराखंड रोडवेज की 65 बसों का संचालन भी ठप रहा। हरिद्वार से हरियाणा और पंजाब की बसें भी सहारनपुर के बजाय वाया देहरादून-पांवटा साहिब भेजी गईं।

पानीपत जाने वाली बसों को वाया मुजफ्फरनगर भेजा गया। रूट डायवर्ट होने से पहले कई बसें रुड़की-सहारनपुर सीमा पर रुकी रही।
विज्ञापन

सहारनपुर में जख्मी सिपाही जौलीग्रांट में भर्ती

डोईवाला (देहरादून)। सहारनपुर में भड़की हिंसा में जख्मी यूपी पुलिस के सिपाही सतपाल सिंह (44) को गंभीर हालत में शनिवार दोपहर जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक सिपाही की हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कमर में लगी गोली सिपाही की छाती के पास से बाहर निकल गई। सिपाही बुरी तरह घायल है। डॉक्टरों के अनुसार हालत स्थिर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें