फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2021: हाई अलर्ट पर हरिद्वार, आज शाम से बॉर्डर होंगे सील, चलाया जा रहा संयुक्त चेकिंग अभियान

Sat, 14 Aug 2021 11:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

हाई अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आज शाम से हरिद्वार के  बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। हरिद्वार शहर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कड़ी चौकसी पर रहेंगी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2021: हरिद्वार में चल रही चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखकर हरिद्वार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कड़ी चौकसी पर रहेंगी
सुबह से ट्रेनों में भी चेकिंग की जा रही है। शनिवार अपराह्न से हरकी पैड़ी एवं गंगा घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। जिले के बॉर्डर और सार्वजनिक स्थानों पर भी कड़ी चौकसी रहेगी। वहीं हाई अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आज शाम से हरिद्वार के  बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। हरिद्वार शहर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कड़ी चौकसी पर रहेंगी।

शाम से शहर के बाॅर्डर सील कर दिए जाएंगे
हरकी पैड़ी से लेकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज और सार्वजनिक जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एसएसपी अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि शनिवार सुबह से हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित शहर के मुख्य इलाकों में पुलिस चेकिंग कर रही है। शाम से शहर के बाॅर्डर सील कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


देहरादून: 15 अगस्त को पुलिस लाइन के चारों ओर रहेगा जीरो जोन
वहीं स्वतंत्रता दिवस को देहरादून पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन के चारों और जीरो जोन रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस आदि अपने वाहन बन्नू स्कूल में पार्क करेंगे। वहां से वह पैदल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था 
वीआईपी पार्किंग- पोर्टिको पर 
विधायक, मंत्री दर्जाधारी- शहीद स्मारक के दायीं ओर
अधिकारी- शहीद स्मारक के सामने
मीडिया- सेंट्रल पुलिस कैंटीन के सामने
सामान्य बन्नू स्कूल 

यहां रहेगा बैरियर
- नेगी तिराहा, बन्नू स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें