फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में चेतावनी के निशान से ऊपर बह रही गंगा, हाई अलर्ट जारी, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Mon, 31 Jul 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों में हो रही बारिश और सहायक नदियों में पानी आ जाने से गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया। चेतावनी निशान पार करते हुए प्रशासन ने हाईअलर्ट करते हुए निगहबानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया हे। फिर से बारिश की चेतावनी मिलने पर गंगा के किनारों पर बसे और आसपास के लोगों को बिना सूचना के गंगाक्षेत्र में आने से रोक लगा दी गई है।  

सोमवार की सुबह को गंगा का जलस्तर 292.90 मीटर था, लेकिन ऋषिकेश बैराज से पानी छोड़ने पर दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी 293 मीटर से ऊपर चला गया। इससे गंगा का जलस्तर 293.35 मीटर दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास में बारिश, लेकिन धर्मनगरी सूखी  

ganga
गंगा का जलस्तर बढ़ते ही कप्रशासन अलर्ट हो गया और समीपवर्ती एवं किनारों पर बसे लोगों को आगाह कर दिया गया। हालांकि शाम 7 बजे जलस्तर फिर से कम हो गया और चेतावनी निशान 293 मीटर से 10 सेमी नीचे दर्ज किया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों में भारी बारिश होने की चेतावनी पर आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट कर दिया है।  धर्मनगरी के आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन धर्मनगरी में मात्र बूंदाबांदी बरसाकर बादल गुजर गए।

अच्छी बारिश न होने से धर्मनगरी में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। हालांकि सुबह से छाए घने बादलों से उम्मीद थी कि इस बार धर्मनगरी में जमकर बारिश होगी, लेकिन लोगों की मुराद पूरी नहीं हो सकी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें