फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से आफत की बारिश, कुदरत के इस कहर से दो घर तबाह, खतरे की जद में कई मकान

Mon, 31 Jul 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश पहाड़ में आफत बनकर बरस रही है। बार-बार हो रही बारिश से जहां दो घर तबाह हो गए , वहीं जानवर भी इस कहर से बच न सके।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग के ब्लाक के कोल्सों गांव में दो मकान जमींदोज हो गए और कई जगह नुकसान हुआ। तेज बारिश के कारण गदेरे के किनारे बसे लोगों ने रतजगा किया।

भारी बारिश से कोल्सों गांव के गिरीश नौटियाल का पैतृक मकान जमींदोज हो गया। घटना के वक्त गिरीश नौटियाल के पिता रामचंद्र नौटियाल और मां सर्वेश्वरी देवी मकान में सो रहे थे और मकान गिरने की आवाज होने पर दोनों बाहर की ओर आए ही थे कि बाकी का मकान हिस्सा भी गिर गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

गौशाला दबने से बकरियों की मौत

वहीं कोल्सों गांव की चैता देवी पत्नी स्व. गबर सिंह का मकान भी जमींदोज हो गया है। चैता देवी ने प्रधान विक्रम कनवासी के घर में शरण ले रखी है। वहीं किमोली में संदीप सिंह की गोशाला ढह गई, जिसमें दबने से एक बकरी की मौत हो गई।

दूसरी ओर घटगाड़ गदेरे के उफान पर आने से तुलाराम सती के मकान का पुश्ता बह गया और पेड़ टूटकर मकान पर आ गिरा।

​यही नहीं गदेरे के उफान से घबराए बस्ती के लोगों ने रात जाग कर काटी। वहीं भूस्खलन से ब्लाक कार्यालय के निचली बस्ती को भी खतरा बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें