फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: यहां 100 रुपये किलो बिक रहा नमक, विधायक ने बताया सच

Tue, 18 Sep 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
salt - फोटो : salt
विज्ञापन

बारिश और आपदा के चलते हिमालयी क्षेत्रों के रास्ते बंद होने से वहां नमक 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र से लौटे विधायक हरीश धामी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी है। गर्ब्यांग, नपलच्यू, गुंजी, नाबी, रोंगकांग और कुटी के दौरे से लौटे विधायक हरीश धामी एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू ने बताया कि इन गांवों को जाने वाले रास्ते बुरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार एक राशनकार्ड पर मात्र 5 किलो राशन दे रही है

ration card
सामान के ढुलान में अधिक खर्च आ रहा है। उन्होंने बताया कि इन गांवों के लोग 100 रुपये किलो नमक खरीदने को मजबूर हैं। कहा कि सरकार एक राशनकार्ड पर मात्र 5 किलो राशन दे रही है। इसकी वजह से लोगों को राशन की किल्लत भी हो रही है। भ्रमण के दौरान भारत-तिब्बत सीमा के अंतिम गांव कुटी के लोगों ने विधायक के सामने कईं समस्याएं उठाईं।
 
इस दौरान विधायक ने गर्ब्यांग, नपलच्यू, गुंजी, नाबी, रोंगकांग और कुटी में सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए अपनी विधायक निधि से 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की। कुटी की प्रधान सरिता देवी ने बिजली, पानी, संचार, सड़क का मामला विधायक के सामने उठाया। धामी ने कहा कि वह इन मामलों को विधानसभा सत्र में उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें