फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: हाथियों के झुंड ने सड़क पर मचाया तांडव, डर के मारे भागने लगे लोग, गिरा साइकिल सवार... अटकी सांसें

Thu, 23 Nov 2023 02:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (हरिद्वार)

सार

हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर तीन हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक साइकिल सवार की जान पर बन आई। हाथियों को अपनी ओर आता देख साइकिल सवार डर के मारे नीचे गिर गया।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड देख गिरा साइकिल सवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस्सरपुर के निकट हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर बृहस्पतिवार को तीन हाथियों के आने से अफरातफरी मच गई। हाथियों के सड़क पर तांडव से भयभीत लोग बचने के लिए इधर से उधर भागने लगे। एक साइकिल सवार राहगीर हाथियों से बाल-बाल बचा। हाथियों के डर से साइकिल सवार सड़क पर गिर गया। इससे पहले हाथी साइकिल सवार राहगीर पर हमला करते। अन्य राहगीरों ने शोर मचा कर हाथियों को भगाया है।

विज्ञापन


https://www.amarujala.com/video/dehradun/video-harathavara-ma-saugdhaka-para-hathaya-ka-tadava-gara-saikal-savara-ataka-sasa

मौके पर मौजूद राहगीरों के अनुसार साइकिल सवार के सड़क पर गिरने से हाथ पैर में चोट लगी है। मिस्सरपुर के निकट हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर तीन हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से वनकर्मियों से हाथियों की आवाजाही को देखते हुए हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

क्षेत्र में हर समय हाथियों की आवाजाही

मिस्सरपुर की ग्राम प्रधान पूजा चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य पंकज चौहान, राजेश सैनी, मनोज सैनी, अक्षय चौहान ने बताया कि मिस्सरपुर के आसपास बसी कालोनियों में दिन में ही हाथियों के आने को लेकर भय बना हुआ है। इसके अलावा हाथी गंगा के उस पार से आकर खेतों में घुस कर फसलों का नुक़सान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel:  मजदूरों ने 11 दिन बाद किया ब्रश, बदले कपड़े...बताया सुरंग के अंदर गुजरे एक-एक दिन का हाल

पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। वन रेंज अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि सूचना मिलने पर हाथियों को भगाने के लिए मौके पर वनकर्मी भेजें जाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह मिस्सरपुर के निकट हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग से तीन हाथियों के गुजरने की जानकारी मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें