फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्बल नर्सरियों को एरोमा पार्क के रूप में किया जाएगा विकसित : मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
- जड़ी-बूटी को प्रदेश की आर्थिकी व पर्यटन से जोड़ने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा, हर्बल नर्सरियों को एरोमा पार्क के रूप में विकसित कर पर्यटन से जोड़ा जाएगा। इससे राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा।
बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में वन विभाग की गैर प्रकाष्ठ वन उपज का विकास व हर्बल एरोमा टूरिज्म परियोजना के तहत राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा, देववन (चकराता), खिर्सू, जागेश्वर, सेलाकुई, मुनस्यारी स्थान में नर्सरियों को विस्तारित कर हर्बल एरोमा पार्क के रूप में विकसित करने के लिए कार्रवाई की जाए। इसके लिए शीघ्र ही एक नर्सरी प्लान तैयार करें।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग को परियोजना प्रबंधन समिति गठित करने के निर्देश दिए। जड़ी-बूटी उत्तराखंड की एक पहचान है। उन्होंने जड़ी-बूटी को प्रदेश की आर्थिकी से जोड़े के लिए कृषि, उद्यान व वन विभाग आपसी सामंजस्य से जड़ी बूटी के उत्पादन व मार्केटिंग पर कार्ययोजना तैयार करें। आगामी वित्तीय वर्ष का बजट तैयार हो रहा है, यदि आवश्यकता पड़ने पर बजट में इसका प्रावधान किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने जड़ी बूटियों के विकास के लिए एक कोर ग्रुप तैयार करने के निर्देश दिए। इस कोर ग्रुप में कृषि, उद्यान, हर्बल विकास एवं अनुसंधान संस्थान, सगंध पौधा केंद्र समेत वन व वन निगम को शामिल किया जाएगा। जड़ी बूटी के क्षेत्र में अलग-अलग काम रहे विभागों को आपसी सामंजस्य से काम करना होगा। गैर प्रकाष्ठ वन उपज का विकास व हर्बल एवं एरोमा टूरिज्म परियोजना के तहत 10 हजार किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार कर सगंध पौधा केंद्र को प्रशिक्षण के लिए नोडल एजेंसी बनाई जाए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने योजना को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समितियों का गठन कर नियमित रूप से बैठकें की जाए। उन्होंने विभागों को आयुर्वेदिक फार्मा कंपनियों से उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पादन करें। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, पीसीसीएफ (हॉफ) रंजन कुमार मिश्र, पीसीसीएफ (वन पंचायत) वीपी गुप्ता, अपर सचिव आयुष विजय कुमार जोगदंडे, हिमांशु खुराना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें