फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्यपाल ने अल्ट्रा ट्रेल प्रतियोगिता विजेता कलम सिंह को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- चमोली के कलम सिंह ने ओमान में 120 किमी ट्रेल रन में पाया पहला स्थान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को लोक भवन में भूतपूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर जनरल एमएल असवाल (सेनि) भी उपस्थित रहे।
चमोली जनपद के मुंदोली गांव निवासी कलम सिंह बिष्ट ने ओमान में आयोजित प्रतिष्ठित द हजर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता (120 किलोमीटर) में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। यह अंतरराष्ट्रीय ट्रेल रन प्रतियोगिता 11 से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें विश्व के शीर्ष धावकों ने भाग लिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों को पथरीली पहाड़ियों, खड़ी चढ़ाईयों, रेगिस्तानी क्षेत्रों और ऐतिहासिक पर्वतीय मार्गों जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इन विषम हालातों के बावजूद, कलम सिंह बिष्ट ने अद्भुत सहनशक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए 18 घंटे में यह दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कलम सिंह बिष्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बिष्ट का साहस, संकल्प और जज्बा अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

कलम सिंह बिष्ट ने भारतीय सेना की 4 गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं दीं हैं। वर्तमान में वे भारत के पहले अल्ट्रा रनर, पर्वतारोही एवं समाजसेवी के रूप में देश-विदेश में पहचान बना चुके हैं। साथ ही, अपने गांव में वे 300 से अधिक बच्चों को रनिंग, माउंटेनियरिंग, योग, साइकिलिंग आदि का प्रशिक्षण देकर उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें