फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार से शुरु होगी बदरीनाथ यात्रा!

Tue, 22 Jul 2014 04:33 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर बाद बैनाकुली में बदरीनाथ हाईवे खुल गया। जिसके बाद बीआरओ सड़क को समतल करने में जुट गया है।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि अगर मौसम ठीक रहा तो बुधवार से बदरीनाथ धाम यात्रा शुरु हो जाएगी। जोशीमठ में बदरीनाथ धाम जाने के लिए करीब 150 तीर्थयात्री रुके हुए हैं।

उधर बदरीनाथ धाम में मंगलवार सुबह से ही मौसम साफ रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

गोविंदघाट से रवाना हुए 80 यात्री

मंगलवार को मौसम खुलने के बाद एक बार फिर हेमकुंड यात्रा शुरु हो गई। सुबह 6 बजे शुरु हुई हेमकुंड यात्रा बीती 17 जुलाई को बंद हो गई थी।

यात्रा शुरु होने के बाद सिख तीर्थयात्री काफी खुश हैं। गोविंदघाट से 80 यात्रियों को हेमकुंड के लिए रवाना कर दिया गया है।

चमोली के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने जोशीमठ तहसील प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को यात्रा मार्ग का भली-भांति निरीक्षण करने के बाद तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब भेजने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने वाले 90 तीर्थयात्री गोविंदघाट में और 40 जोशीमठ के गुरुद्वारे में रुके हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें