केदारनाथ में पूजा शुरू कराने के बाद अब सरकार ने हेमकुंड साहिब की यात्रा भी शुरू करने का निर्णय लिया है।
सचिवालय में पत्रकारों को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बताया कि 21 सितंबर को गोविंदघाट पहुंच कर वे खुद यात्रियों का जत्था रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि घांघरिया का पुल बनकर तैयार है। सड़क दुरुस्त कर ली गई है। बीआरओ ने राष्ट्रीय राजमार्ग को भी काफी ठीक कर दिया है।
पढ़ें, अब ट्रेन से पहुंचेगे केदारनाथ
यात्री हेमकुंड की यात्रा पर आ-जा सकते हैं। नवंबर तक यह यात्रा यथावत रहेगी। इसके साथ ही फूलों की घाटी पहुंचने का भी रास्ता खुल जाएगा। मालूम हो कि जून में लक्ष्मण गंगा में आई बाढ़ की वजह से घांघरिया का पुल बह गया था। रास्ता भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
देश और विदेश में धार्मिक मान्यता रखने वाली हेमकुंड साहिब की यात्रा राज्य के पर्यटन विकास में काफी अहम मानी जाती है। यही कारण है कि राज्य सरकार इस यात्रा की बहाली का हर संभव प्रयास कर रही है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...