फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगे के 'आरोपी' को पकड़ने आई यूपी पुलिस

Sat, 14 Sep 2013 11:00 AM IST
उमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर से भाजपा विधायक कुंवर भारतेंद्र कुमार को अरेस्ट करने शनिवार की सुबह 5:30 बजे यूपी पुलिस देहरादून पहुंची।
विज्ञापन


पढ़ें, अब ट्रेन से पहुंचेगे केदारनाथ

राजधानी के मसूरी रोड पर भाजपा विधायक का पैतृक निवास है, जहां उनकी मां रहती हैं। कुंवर भारतेंद्र पर मुजफ्फरनगर दंगे में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है।

पढ़ें, हेमकुंड साहिब यात्रा हुई बहाल

कुंवर भारतेंद्र भांजे के साथ अपनी मां से मिलने दो दिन पहले देहरादून पहुंचे थे। यूपी पुलिस को देख मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंचे विधायक गणेण जोशी, हरबंस कपूर और अन्य भाजपा समर्थकों ने कुंवर भारतेंद्र को अरेस्ट करने पर विरोध जाताया।
विज्ञापन


पढ़ें, 'जीसस' कर रहे आपदा प्रभावितों की मदद

इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा यूपी पुलिस से अरेस्ट वारेंट दिखाने को कहा गया, लेकिन पुलिस के पास अरेस्ट वारेंट न होने पर कार्यकर्ताओं ने यूपी पुलिस को खदेड़ दिया। और यूपी पुलिस खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन


बिजनौर भाजपा विधायक कुंवर भारतेंद्र ने कहा कि यहां उनका पैतृक आवास है और वह देहरादून आते रहते हैं। वह भागकर नहीं आए हैं। उन्होंने कोई भड़काउ भाषण नहीं दिया। उन पर लगाए सारे आरोप झूठे हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें