फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib: सेना के जवान और ट्रस्ट के सदस्यों ने की हेमकुंड साहिब मार्ग की रेकी, जमी पांच से छह फीट बर्फ

Sun, 05 Apr 2026 09:43 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

हेमकुंट साहिब यात्रा इस वर्ष 23 मई से शुरू हो रही है। पहला जथा 20 मई को ऋषिकेश से रवाना किया जाएगा। इससे पहले सेना के जवान रूट से बर्फ हटाने का काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब में बर्फ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब यात्रा को शुरू होने में अब कुछ ही समय रह गया है। इससे पहले भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की। रेकी के दौरान पाया गया कि हेमकुंड साहिब में लगभग पांच से छह फीट तक बर्फ जमी हुई है।

विज्ञापन


मार्ग में अटलाकोटी ग्लेशियर पॉइंट पर भी काफी मात्रा में बर्फ मौजूद है। पिछले दस दिनों में जो ताज़ा बर्फ गिरी है, वह यदि आने वाले दिनों में धूप निकली तो आसानी से पिघल जाएगी। इससे ट्रेक रूट को साफ करने और यात्रा शुरू करने में सुविधा होगी।

Uttarakhand: बदरी-केदार में बर्फबारी, निजमुला घाटी में बिजली ठप, मसूरी में बारिश तो सुवाखोली में पड़े ओले
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीय सेना की टुकड़ी 15 अप्रैल के बाद रवाना होगी, जो यात्रा मार्ग पर जमी बर्फ को हटाने का कार्य करेगी, ताकि कपाट खुलने से पहले रास्ता पूरी तरह सुरक्षित हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें