बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की तादात बढ़ने से धाम में रौनक लौटने लगी है। शुक्रवार को धाम में 1793 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ के दर्शन किए। अब तक धाम में 47727 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि शुक्रवार को कुल 2305 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।
55 घोड़ा-खच्चर संचालकों के सैंपल लिए
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 55 घोड़ा-खच्चर संचालकों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएम द्वारा सीएमओ को दिए आदेश के बाद शुक्रवार को सैंपलिंग टीम ने घोड़ा-खच्चर संचालकों के सैंपल लिए।
इस दौरान उन्हें समान दूरी का पालन करने, सैनिटाइजर का नियमित उपयोग और मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया।