फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के कपाट 10 और रुद्रनाथ धाम के 18 अक्तूबर को होंगे बंद

Mon, 07 Oct 2019 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। इसके बाद छह माह भगवान रुद्रनाथ की पूजा शीतकालीन गद्दी स्थल गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में होगी।

विज्ञापन


रुद्रनाथ के मुख्य पुजारी मयंक तिवारी ने बताया कि रविवार को अष्टमी पर गोपीनाथ मंदिर में पंचांग पढ़कर भगवान रुद्रनाथ के कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित की गई। उधर, हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को बंद हो जाएंगे। इन दिनों हेमकुंड में रोजाना लगभग पांच सौ तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के अनुसार हेमकुंड साहिब में इस साल अभी तक करीब ढाई लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें