फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद हो जाएंगे प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट

Sat, 10 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को शीतकाल के लिए सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट और पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी बंद हो जाएगी। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी गोविंदघाट के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 10 बजे सुखमनी पाठ, 11 बजे सबद कीर्तन, 12 बजे अरदास के बाद विधि-विधान के साथ दोपहर दो बजे धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

दो हजार तीर्थयात्री होंगे मौजूद
उन्होंने बताया कि कपाट बंद होने के मौके पर करीब दो हजार तीर्थयात्री धाम में मौजूद रहेंगे। साथ ही लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं फूलों की घाटी के लिए हेमकुंड साहिब मार्ग के मुख्य पड़ाव घांघरिया से ही आवाजाही होती है।

फूलों की घाटी भी बंद
धाम के कपाट बंद होते ही फूलों की घाटी भी पर्यटकों के लिए बंद हो जाती है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि एक जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल गई थी। इस वर्ष करीब 6300 पर्यटक घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंचे, जबकि वर्ष 2014 में मात्र 85 पर्यटक घाटी के दीदार को पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें